फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देने और लूटपाट का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गोकशी के लिए कुख्यात और सिपाही को ट्रक से कुचल कर उसकी हत्या करने के आरोपी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कोतवाल सहित तीन दरोगाओं पर जान से मारने की धमकी देने और घर में लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी साजिद पुत्र मो. हसन ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर गंगोह कोतवाली में तैनात प्रभारी संजीव कुमार, एसएसआई संजीव यादव व सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। गंगोह कोतवाली में ही 16 मुकदमों के आरोपी और आधा दर्जन में मामलों में वांछित चल रहे साजिद ने पुलिस पर फर्जी आपराधिक मुकदमे कायम कर जेल भेजने और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही घरेलू सामान लूट ले जाने का आरोप लगाया है। साजिद का कहना है कि पुलिस उसके घर पर बार बार जाकर उसके परिजनों को धमकाती है। उसने पुलिस पर उसके घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना था कि आरोप पूरी तरह मिथ्या हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई को इमानदारी से अंजाम देने में लगी है। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें