बस में बैठने को लेकर मारपीट
देवबंद (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर के खेड़ा गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर से देवबंद आते समय प्राइवेट बस में सीट पर बैठने को लेकर उसकी देवबंद क्षेत्र के युवकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप लगाया कि सोमवार को जब वह कॉलेज पहुंचा तो उक्त युवकों ने रास्ते में रोक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। विजय का आरोप है कि उक्त युवक उसके साथ पिछले कई दिनों से गाली-गलौज करते आ रहे हैं। उसने पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि छात्र की तहरीर पर जांच आरंभ कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर मामला दर्ज किया जाएगा।