उधार के रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दंपति तथा उनकी गर्भवती पत्नी घायल हो गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात तक पुलिस मौके पर मौजूद है।
खानपुर जाटान निवासी खेमचंद पुत्र पद्म (42) के गांव निवासी एक व्यक्ति पर 50 हजार रुपये उधार है। पिछले कई दिनों से वह अपने रुपयों के लिए तकादा कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में सोमवार की दोपहर गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें कोई निर्णय नहीं हो सका। सोमवार देर रात खेमचंद अपने परिवार के साथ अपने घर पर बैठा हुआ था। उसकी पत्नी रामदई व गर्भवती पुत्री धनवंती भी घर में मौजूद थी। इसी दौरान चार आरोपी घर में घुस आए तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। खेमचंद और उसकी पत्नी रामदई गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पुत्र धनवंती को भी चोटें आई। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर खेमचंद और उसकी पत्नी को रेफर कर दिया गया। गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुरक्षा के चलते गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। कार्यवाहक थानाप्रभारी अवधेश शर्मा का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। देर रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।