सहारनपुर। मोहल्ला ढोलीखाल के लोहानी सराय में मंगल बाजार में दुकान लगाने को लेकर अक्रोशित लोगों ने एक दुकानदार ने सरे बाजार अपने साथियों के साथ मां-बेटा और दो अन्य लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोहानी सराय में मंगलवार को पैंठ बाजार में दुकान लगाने को लेकर मंजू निवासी नाला पटरी, किशनपुरा तथा दर्शन, शिवकुमार निवासी इंद्रा कैंप कॉलोनी में दुकान लगाने की जगह को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों में कईबार झगड़ा भी हो चुका था। मंजू ने मंगलवार को अपने पुत् अंकित के साथ कपड़ों की दुकान लगा ली थी। उस समय उसके पास अंकित के दोस्त विशाल और करण भी थे। आरोप है कि उसी समय आधा दर्जन लोग हाथ में लाठी-ठंडे लेकर भरे बाजार में पहुंचे और पहुंचते ही उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मंजू, अंकित, विशाल और करन को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। जिसमें अंकित, विशाल और करन घायल हो गए।
सरे बाजार लाठियां चलती देख बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार भी सामान छोड़-छोड़ कर भाग खड़े हुए। लोगों ने बाजार में संघर्ष होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुतुबशेर थाना पुलिस तथा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गए। इस मामले में मंजू ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।
--------------