फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हथियारों के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़/गंगोह (सहारनपुर)। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने गांव खुशहालीपुर के जंगल में अवैध हथियार लिए घूम रहे एक युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि खुशहालीपुर के जंगल में एक फार्म हाउस के पास एक युवक दो डबल बैरल बंदूक तथा एक राइफल के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को धर दबोचा। युवक के पास से उक्त तीनों असलाह बरामद हो गए। पकड़ा गया युवक राकेश पुत्र आत्माराम निवासी खुशहालीपुर से हथियारों के प्रपत्र भी नहीं दिखा सका। थाना अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है। वहीं, गंगोह पुलिस ने मोहल्ला अनारकली निवासी मुरसलीन उर्फ मोटा का अवैध तमंचा रखने के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें