सहारनपुर। ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस को रेलवे स्टेशन के ड्राईवर-गार्ड बॉक्स रूम के पास एक युवक के संदिग्ध परिस्थिति में घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को घेर कर दबोच लिया। जीआरपी कर्मियों ने आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल मिश्रा निवासी शंकरपुर मदौरा, मझौली, जिला सिधी मध्य प्रदेश बताया।
जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि आरोपी ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करता है। आरोपी पर पहले भी जीआरपी थाना मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में छह मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य थाने से भी पूछताछ की जा रही है।