फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। हाईवे से ट्रक चोरी की घटना के दो दिन बाद ही बीती रात टायर चोर गिरोह ने दो ट्रकों से छह टायर चोरी कर लिए। इससे वाहन मालिकों में हड़कंप मचा है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कसबे की हरिजन कालोनी का इस्तखार अपना ट्रक चलाता है। रात दस बजे वह ट्रक हरिजन कालोनी के मेन गेट के सामने दून हाईवे पर खड़ा करके घर सोने चला गया। सुबह सात बजे आया तो ट्रक ईंटों पर खड़ा था। उसके पीछे के दो टायर चोरी हो गए थे। इसके साथ ही बीती रात ही बंदरजूड थाना बुग्गावाला हरिद्वार निवासी अपना 18 टायर वाला ट्रक लेकर फतेहपुर आया था। वह 11 बजे कलसिया रोड पर ट्रक खड़ा करके अंदर गांव में अपनी रिश्तेदारी में मिलने चला गया। एक घंटा बाद आया तो चार टायर चोरी जा चुके थे। टायर चोरी की घटना के बाद वाहन मालिकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें