फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को जहर देकर मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता को जहर देकर मारने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चिलकाना। दुष्कर्म पीड़िता को जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार देर रात युवती के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। चिलकाना के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री से गांव के ही युवक सावेज पुत्र सलीम ने दो माह पहले दुष्कर्म किया था। शावेज तथा उसके परिजन फैसले का दबाव बना रहे थे। 20 सितंबर को सांय छह बजे फोन कर उसकी पुत्री को निकाह कराने के नाम पर अपने घर बुलाया था। आरोप है कि शावेज के परिजनों ने उसे कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। ज्यादा हालत खराब होने पर लड़की को पहले जिला अस्पताल तथा बाद में हायर सेंटर ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर पर शावेज पुत्र सलीम, खुर्शीदा पत्नी सलीम, शकील पुत्र अशफाक तथा सलीम पुत्र अशफाक के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 तथा 302 में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं आया है, जिस कारण विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें