पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ के आरोपियों पर गुंडा एक्ट
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ एवं पंप कर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शक्ति पेट्रोल पंप पर दो जुलाई की रात को निर्धारित समय के बाद पेट्रोल डालने से इंकार करने पर छह युवकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंच कर उत्पात मचाया था। आरोपियों ने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट की थी और पेट्रोल पंप कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के ग्राम चुन्हैटी गाड़ा निवासी शाहरुख, तौकीर, आजम, मुस्सा, मुस्तफा तथा सोहेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा रोष जताया गया। शनिवार को रामपुर पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप पर मारपीट एवं तोडफोड़ करने वाले सभी छह आरोपियों पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दी गई है।