बेहट (सहारनपुर)। बेटे को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चपरासी लगवाने के नाम पर एक ग्रामीण से प्राइवेट स्कूल संचालक और उसके बेटों द्वारा 58 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है, कि उसे रुपये वापस मांगने पर धमकाया जा रहा है।
बेहट कोतवाली में दी गई तहरीर में सलूनी गांव निवासी राजकुमार का कहना है, कि रामपुर कलां गांव निवासी एक प्राइवेट स्कूल संचालक और उसके दो बेटों ने गांव में ही अपने स्कूल में कम्प्यूटर सेंटर खोल रखा है। उन्होंने उससे कहा, कि वह अपने लड़के का एडमिशन उनके सेंटर में करा दें। इसकी एवज में उन्होंने उससे 30 हजार रुपये फीस भी ली, लेकिन डिप्लोमा फर्जी थमा दिया। इसके बाद उक्त लोगों उसे झांसा दिया, कि वें उसके लड़के को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चपरासी लगवा देंगे और उसकी एवज में 1 लाख 58 हजार रुपये की डिमांड की। वह उनकी बातों में आ गया और उन्हें 58 हजार रुपये दे दिए। बाकी एक लाख ज्वाइनिंग होने पर तय किये गए। जब उसे पता चला कि उसके साथ फ्राड हुआ है, तो उसने दिए गए रुपये वापस मांगे, तो उन्होंने आनाकानी की। दवाब पड़ने पर उन्होंने 58 हजार रुपये में से 38 हजार रुपये वापस किए, लेकिन 20 हजार रुपये देने से अब मना कर रहे है। आरोप है, रुपये मांगने पर आरोपी उसे धमकी दे रहे है। पीड़ित ने आरोपियों में खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।