फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती दुकान से बरामद, थाने में जुटे दोनो पक्षों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवती अचानक लापता हो गई। गांव में काफी तलाश करने के बाद भी परिजनों को जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही पुलिस युवती को नकुड़ स्थित एक दुकान से बरामद कर युवती सहित दुकानदार युवक को कोतवाली ले आयी। कोतवाली में दोनों पक्षों की भीड़ लगी हुई थी तथा दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। कोतवाली पहुंचे युवती के ताऊ ने बताया कि बुधवार की सुबह घर के सभी सदस्य खेतों आदि में अपने-अपने काम पर चले गये थे तथा घर पर उसकी भतीजी अकेली थी। करीब साढ़े नौ बजे जब परिजन घर पहुंचे तो घर से लड़की गायब थी। उन्होंने आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नही मिला तो उन्होंने कोतवाली पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के करीब दो घंटे के भीतर ही पुलिस को लड़की के बारे में सुराग मिला तो पुलिस ने नकुड़ स्थित एक दुकान से लड़की को बरामद कर लिया तथा लड़की सहित दुकानदार युवक को कोतवाली ले आयी। मामले को लेकर कोतवाली में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लग गई। दुकानदार युवक का कहना था कि लड़की स्वयं उसके पास चलकर आयी थी तथा उस पर कहीं भाग चलने का दबाव बना रही थी। उसने स्वयं ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस लड़की के साथ उसे भी कोतवाली ले आयी। जबकि लड़की पक्ष का आरोप था कि आरोपी युवक ही लड़की को बहला-फुसलाकर लाया है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि युवक व युवती दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शाम तक कोतवाली में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था तथा दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें