फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। गांव माधोपुर में मामूली कहासुनी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव माधोपुर गांव में एक ही समुदाय के कुछ बालक गली में खेल रहे थे। बताया जाता है कि खेलने के दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके चलते बच्चों ने उक्त विवाद अपने परिजनों को बताया तो दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया। पथराव में दोनों पक्षों के करीब चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के तौसीफ पुत्र जाबिर व मुस्तफा पुत्र राजा के परिवार से एक महिला व तीन व्यक्ति पत्थरबाजी में चोटिल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के तौफिक पुत्र जुबैर, सलीम पुत्र कालू उर्फ शब्बीर, आशिफ पुत्र सादीन व मोहसिन पुत्र यामीन का शांति भंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें