फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर ट्राली लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार शाम क्षेत्र के भलस्वा निवासी एक किसान को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी ट्रैक्टर ट्राली लूट ली। नागल थाना क्षेत्र के भलस्वा गांव निवासी जितेंद्र उर्फ छोटा पुत्र मलखान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शाम करीब चार बजे जब वह अपने आयशर ट्रैक्टर से गागलहेडी शुगर मिल में गन्ने डालकर गांव लौट रहा था तो एक युवक उसके ट्रैक्टर पर बैठ लिया। किसान का कहना है कि उसने और युवक ने बडुली चौराहे पर चाय पी। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं रहा। शाम करीब छह बजे गांव वालों ने उसे नशे की हालत में गांव के पास के रास्ते पर पड़ा देखा। शुक्रवार सुबह जब उसे होश आया तो उसने सारी घटना परिजनों को बतायी। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि तहरीर उन्हें मिल गई है। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। फिर भी घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें