फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली सब्जी खिलाकर किशोरी और लाखों का सामान लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी सहित
विज्ञापन

लाखों का माल लेकर फरार

नानौता। रिश्तेदारी में आया एक युवक परिजनों को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर 70 हजार रुपये, दो लाख के गहने तथा किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं नशीला पदार्थ खाने से एक युवती को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि 27 नवंबर को अंबेहटा निवासी एक युवक उनके यहां रिश्तेदारी में आया। आरोप है कि युवक ने रात में खाने में बनी सब्जी में कोई नशीला पदार्थ डाल दिया। आरोप है कि नशीली सब्जी खाने के बाद परिजनों को सिर भारी होने साथ ही तेज नींद आ गई। आरोप है कि सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो युवक किशोरी और सामान के साथ गायब हो गया। घर में रखे 70 हजार रुपये तथा करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने भी नहीं मिले। वहीं हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा एक युवती को सीएचसी नानौता पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें