नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर हरियाणा मार्का अवैध शराब की करीब 250 बोतलें और 10 लीटर रेक्टीफाइड शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर एसआई केपी सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव नसरूल्लागढ़ नाले के पास गन्ने के खेत में छापा मारकर इसी गांव के धर्मेंद्र को 200 बोतल हरियाणा मार्का शराब, छह लीटर रेक्टीफाइड शराब और 18 बोतल मिलावटी शराब के साथ पकड़ा है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। उधर, एसआई दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव जुड्डी के पास स्थित एक बाग से शिव लाल को 13 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब, 11 बोतल मिलावटी शराब और चार लीटर रेक्टीफाईड शराब के साथ पकड़ा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी बाग में मिलावटी शराब बनाने का कार्य कर रहा था। ।