फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के इंतजार में बैठी रही दुल्हन, नहीं आई बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली के पेपर मिल रोड स्थित मोहल्ला हिम्मतनगर में दुल्हन और रिश्तेदार बारात का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक बारात नहीं पहुंची। दुल्हन के परिजनों ने बाइक मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को लेबर कालोनी से मोहल्ला हिम्मतनगर में आनी तय हुई थी। तैयारी पूरी हो चुकी थी। बारात के स्वागत के इंतजार में परिजन और रिश्तेदार तैयार थे। लेकिन पूरा दिन इंतजार करते करते बीत गया बारात नहीं पहुंची। परिजनों का आरोप है कि अचानक दूल्हा पक्ष ने बाइक की मांग कर दी। चेतावनी दी कि बाइक होगी तो बारात आएगी। जब दुल्हन पक्ष ने असमर्थता जताई तो दूल्हा पक्ष ने आने से इंकार कर दिया।बिचौलिया से बात की गई तो वह भी इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पिता ने बताया कि लड़के पक्ष का फोन आया था उन्होंने कुछ पैसों की भी मांग की थी, लेकिन वो पैसे देने से मना कर दिया। मौके पर सदर बाजार पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है लड़का कचहरी में मुंशी का काम करता है। पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों को बुला लिया है। दोनों में समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें