फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता वृद्ध का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम काजीबांस में दो दिन से लापता एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही दो लोगों पर शक जताते हुये नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे के करीब ग्राम काजीबांस के काफी लोग थाने पहुंचे। जहां एक युवक मुनेश ने बताया कि उसके पिता शंभू 55 वर्ष दो दिन से लापता थे जिन्हें वो परिजनों के साथ रिश्तेदारी तथा अस्पतालों में खोजता फिर रहा था, लेकिन आज उसके पिता का शव गांव के बाहर स्थित पुलिया के पास मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव तथा आसपास के स्थान की जांच पड़ताल की तथा शव को सील कर पीएम के लिये भेज दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता को दो दिन पहले गांव के ही दो लोगों के साथ देखा गया था। लेकिन जब आज सुबह उसने उन दोनों लोगों से अपने पिता के बारे में जानकारी की तो दोनो ने गोलमोल जवाब दिए। इसके बाद दोपहर में उसके पिता मृत अवस्था में मिले। एसओ सरसावा सुधीर उज्ज्वल ने बताया कि मृतक के धड़ पर फफोले पड़े हुए हैं, लेकिन शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है ऐसे में पीएम होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि मृतक के पुत्र ने गांव के दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें