फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहा पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। छह दिन पूर्व अलग-अलग कोल्हू पर काम करने वाले पांच लोगों से गन प्वाइंट पर लेकर 50 हजार की नकदी और मोबाइल लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित मारे-मारे फिर रहे हैं। पुलिस है कि मामले की लीपापोती में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ठसका निवासी मानसिंह पुत्र बलराम ने बताया कि उसका पुत्र देशराज निकटवर्ती गांव कल्लरपुर राजपूत में एक कोल्हू पर काम करता है। पीड़ित का आरोप है कि 8 मार्च की रात्रि में कोल्हू पर 5 हथियारों से लैस बदमाश पहुंचे। जहां उन्होंने कोल्हू पर मौजूद 7 कार्यरत मजदूरों को गन प्वाइंट पर लेकर आतंकित कर व मारपीट करते हुए चार लोगों देशराज से 40 हजार रुपये, गुरबक्श से 1100 रुपये, अमरसिंह से 700 रुपये व राजेन्द्र सिंह से दो हजार रुपये लूट लिए, जबकि तीन अन्य लोगों के पास कुछ भी नहीं निकला। इसके अलावा बदमाश दिल्ली रोड स्थित एक अन्य कोल्हू पर पहुंचे। जहां उन्होंने मजदूर सलीम से 7 हजार रुपये व तीन मोबाइल लूट लिए। इतना ही नहीं बदमाशों ने जाते समय पीड़ित सलीम को इस मामले की जानकारी उजागर करने पर उसके 10 वर्षीय पुत्र को उठाकर ले जाने की भी धमकी दे डाली। पीड़ित का आरोप है कि जिस समय यह लूट की घटना को बदमाश अंजाम दे रहे थे, उसी समय सड़क से निकलकर थाना पुलिस की गाड़ी भी जा रही थी। घटना के बाद पीड़ित देशराज के पिता मान सिंह ने 9 मार्च की सुबह ही लूट की तहरीर थाने पर देकर खुलासे की मांग की थी, लेकिन छह दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने इस संबंध में कोई रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें