फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहे पेट्रोल पंप को सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से चल रहे पेट्रोल पंप को सीज किया
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। आपूर्ति विभाग की टीम ने नन्हेड़ा गांव चल रहे अवैध पट्रोल पंप पर छापा मारा। जांच के बाद पंप को सीज कर दिया गया और संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया।
रविवार को एसडीएम रामपुर मनिहारन को अवैध रूप से पेट्रोल पंप चलाने और यहां मिलावटी डीजल और पेट्रोल बचाने की शिकायतें मिली थीं। इस सूचना पर आपूर्ति विभाग रामपुर मनिहारन के इंस्पेक्टर मदनपाल सिंह, देवबंद इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र और राजीव शर्मा की टीम ने क्षेत्र के नन्हेड़ा खुर्द गांव में जखवाला मार्ग पर गणपति बायो डीजल के नाम से पेट्रोल पंप पर छापा मारा। इस दौरान पंप का सेल्समैन जंगल के रास्ते मौके से भाग गया। जमीन में दबे टैंकर से तेल निकालकर जांच की गई तो वह पूरा तरह से अपमिश्रित और केमिकल युक्त पाया गया। यही हालत पैट्रोल की थी। मौके पर मौजूद किसानों कुलदीप आर्य, राजबल, सन्नी, नरेश, अजब सिंह आदि ने बताया कि उनके ट्रैक्टर स्टार्ट होने में दिक्कत कर रहे हैं। किसानों ने जब सेल्समैन से इसके रंग के बारे में बात की तो बताया गया कि यह बायो डीजल है। पूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह ने देर रात को ही जिलाधिकारी के आदेश पर फर्जी पैट्रोल पंप चला रहे विनोद पुत्र नामालूम निवासी शिकारपुर शामली और शिवकुमार पुत्र कदम निवासी नन्हेड़ा खुर्द के खिलाफ थाना बडग़ांव पर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि क्षेत्र में अवैध पट्रोल पंप पिछले काफी समय से चला आ रहा है। लेकिन न तो आपूर्ति विभाग और न ही पुलिस ने कुछ किया। ग्रामीण इसकी कई बार पुलिस से शिकायत भी कर चुके थे। उधर, थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि वे एक माह पूर्व ही आए हैं। उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें