अवैध खनन में पांच वाहन पकड़े
चिलकाना। पुलिस ने अवैध रूप से खनन करके आ रहे पांच वाहनों को पकड़ा है। थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम गांव दुमझेडा के पास एसआई अनीष अहमद वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने हरियाणा की तरफ से खनन ला रहे वाहनों को रोका। पुलिस को पांच वाहन चालकों के पास न तो रायल्टी के कागज मिले और न ही वैध रूप से खनन लाने के दस्तावेज बरामद हुए। अवैध रूप से खनन लाने पर तीन डम्पर तथा दो पिकअप वाहनों को सीज किया गया।