बेहट (सहारनपुर)। मेरठ में कार लूटकर भागते समय पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हुए सहारनपुर के बेहट निवासी मंसूर उर्फ मिच्छू पर सहारनपुर में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। जबकि उत्तराखंड के विकास नगर में दो मामलों में आरोपी है। 2013 में चिलकाना में पेट्रोल पंप पर लूट के साथ हत्या के मामले में मंसूर उर्फ मिच्छू की पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। जिसमें इसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में इसे जमानत मिल गई थी।
मेरठ में हुए एनकाउंटर में ढेर हुआ सहारनपुर के निवासी ग्राम पठानपुरा जसमोर निवासी मंसूर उर्फ मिच्छू पर सहारनपुर में चोरी, लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं। अधिकांश मामले बेहट थाना क्षेत्र में दर्ज हैं। सहारनपुर के बेहट में 2006 में पहला मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद से लगातार चोरी, लूट की घटनाएं की। 2013 में चिलकाना में पेट्रोल पंप पर लूट कर सेल्समैन को गोली मारने की घटना की थी। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में मंसूर को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जेल से बाहर आने के बाद से फिर घटनाओं में सक्रिय हो गया। सहारनपुर के बेहट, चिलकाना, मिर्जापुर और बिहारीगढ़ में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। जबकि उत्तराखंड के विकास नगर में भी मंसूर उर्फ मिच्छू पर 2009 और 2010 में दो मामले दर्ज हैं। उधर, बुधवार देर रात मंसूर के परिजन उसका शव घर ले गए।
----। मंसूर का सहारनपुर में आपराधिक इतिहास
--। बेहट कोतवाली में नौ मामले दर्ज है
वर्ष 2006 में 379 आईपीसी।
वर्ष 2007 में 379 आईपीसी
वर्ष 2007 में 25 आर्म्स एक्ट
वर्ष 2008 में गुंड़ा एक्ट
वर्ष 2009 में गुंड़ा एक्ट
वर्ष 2010 में 379/504/506 आईपीसी
वर्ष 2013 में 25 आर्म्स एक्ट
----। थाना मिर्जापुर में वर्ष 2013 में धारा 392 आईपीसी
---। थाना बिहारीगढ़ में वर्ष 2007 में धारा 379 आईपीसी
--। थाना विकासनगर (उत्तराखंड) में वर्ष 2009 में 379/411 आईपीसी तथा वर्ष 2010 में 224, 225, 332, 427 व 353 आईपीसी
--। थाना चिलकाना में वर्ष 2013 में 396/412, 307 मुठभेड़ तथा 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।