फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइको किलर ने मासूम के साथ की थी दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइको किलर ने मासूम के साथ की थी दरिंदगी
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत में भी रेप कर मासूम को मार डाला था
हरियाणा से फरार होकर घर आते ही दूसरे दिन गांव में घटना दी थी अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। करारी के एक गांव में सोमवार रात आठ साल की लड़की का अपहरण कर दुराचार के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा पुलिस की मदद से दबोचा गया है। मासूम के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी साइको किलर है। आरोपी ने हरियाणा के पानीपत में भी अपहरण कर पांच साल की मासूम लड़की के साथ रेप करने के बाद हत्या की थी। मोबाइल नंबर के लोकेशन के जरिए हरियाणा पुलिस जिले में आई और पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका के साथ सोमवार की रात दरिंदगी सुखराज नामक व्यक्ति ने की थी। सुखराज हरियाणा के पानीपत शहर में रहकर मजदूरी करता था। वह 23 सितंबर को पानीपत से गांव वापस आया था। सुखराज पानीपत के जिस मकान में किराए पर रहता था, उसी मोहल्ले की एक पांच वर्षीय बालिका का 17 सितंबर को अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद उसके साथ दुराचार किया और गला घोटकर हत्या कर दी थी। 22 सितंबर को मासूम की लाश मिलने के बाद हरियाणा पुलिस सक्रिय हुई थी। उधर, लाश बरामद होते ही ट्रेन पकड़कर सुखराज वापस अपने गांव चला आया था। सुखराज साइको किलर है। वह छोटी-छोटी बच्चियों को ही शराब के नशे में अपना शिकार बनाता था। रेप के बाद वह उनकी आसानी से गला घोटकर हत्या कर देता था। हरियाणा पुलिस इस साइको किलर की तलाश कर रही थी। गांव आते ही उसके मोबाइल की लोकेशन कौशाम्बी मिली तो हरियाणा पुलिस आ धमकी। हरियाणा की टीम ने एसपी अशोक कुमार पांडेय से संपर्क किया। करारी इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया, मंझनपुर थाना इंस्पेक्टर धनजंय वर्मा के साथ हरियाणा की पुलिस ने गांव में छापा मारा और सुखराज को गिरफ्तार कर लिया। सुखराज ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह मासूम लड़कियों को ही अपना शिकार बनाता है और हत्या कर देता है। उसके इस खुलासे से पुलिस महकमा भी हैरत में है। हरियाणा पुलिस अभी भी उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

--------------------------
कहां कितनी घटनाएं दी अंजाम, जांच कर रही पुलिस
करारी थाना क्षेत्र में मासूम के साथ हैवानियत करने वाला सुखराज सामान्य इंसान नहीं है। वह साइको किलर है। मानसिक रूप से विक्षिप्त है और सनक के कारण वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इससे रूबरू होते ही हरियाणा की पुलिस टीम ने उससे सिलसिलेवार पूछताछ शुरू कर दी है। उससे यह पता लगाया जा रहा है कि इन दो घटनाओं के अलावा उसने इसके पहले कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि इसने कई और घटनाएं अंजाम दी हैं।
------------------------------
पहले शिकार तलाशता था, फिर नशे में घटना को देता था अंजाम
पुलिस की पूछताछ में यह साफ हो गया है कि साइको किलर सोची समझी रणनीति के तहत घटनाएं अंजाम देता था। पहले वह शिकार की तलाश करता था। जब वह जान जाता था कि लड़की कब और कहां कितनी देर तक रहती है। इसके बाद वह शराब पीता था और अपहरण कर मासूम लड़कियों के साथ हैवानियत करता था।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
करारी थाना क्षेत्र में रेप के बाद मासूम की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। उसने हरियाणा के पानीपत में भी इस तरह की घटना अंजाम दिया था। हरियाणा पुलिस आ चुकी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
अशोक कुमार पांडेय-एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें