फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में वांछित इनामी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी इमरान को शाहपुर गाड्डा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक छुरी बरामद हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मिर्जापुर राजपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर पूरे जनपद में वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात एसआई मोहित तोमर पुलिसकर्मियों की टीम के साथ शाहपुर गाड्डा रोड पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा पांच हजार का इनामी इमरान पुत्र उस्मान निवासी गांव महमूद मजरा रायपुर कहीं बाहर भागने की फिराक में हैं और शाहपुर गाड्डा रोड पर ही किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर एसआई मोहित कुमार ने मौके पर पहुंचकर इमरान को धर दबोचा। उसके पास से एक छुरी बरामद हुई। आरोपी के लिखा पढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें