दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने किया डोडा पोस्त बरामद
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कांवड़ यात्रा का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ सदर ब्रिजेश कुमार सिंह ने बुधवार को कस्बे में पहुंच कर काफी दिनों से मिल रही शिकायत के आधार पर मुजफ्फरनगर नगर रोड स्थित शिव प्रोविजन स्टोर पर छापा मारा। वहां पर भारी मात्रा में डोडा पोस्त और डोडा फूल बरामद किया। पुलिस को देखते ही दुकानदार मौके फरार हो गए। पुलिस ने बरामद माल को थाने लाकर वनज कराया तो 90 किलो डोडा पोस्त और 19 किलो डोडा फूल पाया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।