फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोरों से आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी/नागल (सहारनपुर)। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की आठ बाइक और दो छुरी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

थाना प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी हरीश कुमार राजपूत ने बताया की नागल पुलिस ब्लाक तिराहे पर बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों को घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से दो छुरी बरामद करते हुए इनकी निशानदेही पर आठ बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक सुनील कुमार पुत्र बारू सिंह निवासी गदरपुर थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर और शीशपाल पुत्र गुरुसहाय निवासी खुर्रमनगर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद हैं। पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इन्होंने खजूरवाला गांव में ट्यूबवेल से एक बाइक चोरी की थी तथा अन्य स्थानों से बाइक चोरी कर रेलवे स्टेशन नागल के पास छिपा रखी थी। इन बाइकों को बेचने के लिए वे जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें