फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किसान घायल
विज्ञापन

नानौता। दिल्ली-यमनौत्री मार्ग पर शनिवार सुबह गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चला रहा किसान घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जैदपुरा निवासी किसान पहल सिंह शनिवार सुबह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर जा रहा था। दिल्ली मार्ग पर पहुंचते ही तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे किसान का ट्रॉली में लदा सारा अनाज सड़क पर बिखर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक पहल सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ही ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि फिलहाल किसी की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें