फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सेंधमारी, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। सोमवार रात चोरों ने कसबे के कार्पोरेशन बैंक की शाखा में नकब लगा कर चोरी की कोशिश की। चोर अंदर तो दाखिल हो गए लेकिन स्ट्रांग रूम की दीवार को कटर से नहीं काट सके।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रोड स्थित कार्पोरेशन बैंक में सोमवार की रात चोरों ने इमारत की साइड वाली दीवार में सेंध लगाई और अंदर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने स्ट्रांग रूम को कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके। सुबह जब बैंक का स्टाफ पहुंचा और शाखा खोली तो सेंधमारी का पता चला। इसके बाद शाखा प्रबंधक और थानाध्यक्ष को खबर की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक आशीष कुमार ने जांच के बाद बताया कि बैंक से कोई सामान या नगदी चोरी नहीं हुई है। घटना कि तहरीर दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरों की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जल्द ही चोरों की शिनाख्त करा कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें