फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये न देने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये न देने पर पीटा
विज्ञापन


नानौता। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर गांव के ही पांच लोगों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुुंची 100 डायल पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गल्ले में रखे 500 रुपये भी निकालकर ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम ठसका निवासी तेजपाल की कल्लरपुर में मिठाई की दुकान है। शनिवार को तेजपाल की दुकान पर उसका पुत्र शंकर बैठा था। गांव ठसका निवासी पांच लोग शराब के नशे में पहुंचे और शंकर से शराब खरीदने के लिए रुपये मांगे। शंकर ने इंकार कर दिया। इस पर पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शंकर ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसी बीच सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस पहुंची तो एक आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने घायल शंकर को सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें