9 भूमाफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट
गंगोह (सहारनपुर)। गांव फतेहपुर ढोल्ला में सरकारी तालाब पर जबरन कब्जा करने के आरोपी नौ लोगों पर एसडीएम नकुड़ अमित आसरे के निर्देश पर लेखपाल सुरेंद्र कुमार द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों के नाम जसबीर, बेशर, सतवीर, कालू, मोहर सिंह, ब्रहमा, मदन, चतरु और कर्णसिंह सैनी बताए गए हैं।