फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश भैंसे लूटकर फरार, आपस में झगड़ते रहे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला पत्थर का कुआं पर हथियारों से लैस चार बदमाशों ने एक युवक को चाकू से आतंकित कर उसकी दो भैंसें लूट ली। हैरत की बात यह है कि सूचना पाकर कई पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, लेकिन बदमाशों का पीछा करने के बजाए वह आपस में ही झगड़ बैठे। लोगों ने उनमें बीच बचाव कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात चार बदमाश मोहल्ला पत्थर का कुआं निवासी अनूप शर्मा के घेर में घुस गए। बदमाशों ने वहां सो रहे अनूप के भांजे विनय शर्मा को चाकू से आतंकित कर बंधक बना लिया तथा वहां बंध रही दो भैंसों को खोलकर उन्हें गाड़ी में लाद लिया। इस दौरान विनय ने जब उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और भैंसें लेकर फरार हो गए। अनूप शर्मा की पत्नी सतबीरी के मुताबिक जब विनय ने घर आकर इसकी जानकारी दी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कई पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए। वह पूछताछ कर ही रहे थे कि अचानक किसी बात को लेकर उनमें आपस में ही झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि मोहल्ले के लोगों को बीच बचाव कराना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिसकर्मी झगड़ा करने की बजाया बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करते तो उन्हें पकड़ा जा सकता था। सतबीरी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें