देवबंद (सहारनपुर)। मंदिर में प्रसाद चढ़ाई गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मोहल्ला छिंपीवाड़ा निवासी रविंद्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की सुबह करीब सात बजे उसकी पत्नी आशा (47) मंदिर में गई थी, लेकिन काफी देर तक भी वापस नहीं लौटी। जब उसकी तलाश की गई तो वह कहीं नहीं मिली। रिश्तेदारों आदि में भी उसके बारे में पूछताछ की गई। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि रविंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विवाहिता की मौत के मामले में सास गिरफ्तार, जेल भेजी
देवबंद। नन्हेड़ा आसा में विवाहिता को फांसी पर लटका कर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने वांछित चल रही मृतका की सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
करीब पांच माह पूर्व नन्हेड़ा आसा गांव में विवाहिता सुदेश की फांसी पर लटका कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विवाहिता के परिजनों बेटी के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें सास रुक्मेश को भी नामजद किया गया था। वह तभी से फरार चल रही थी। मंगलवार को पुलिस ने रुक्मेश को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।