फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। गांव कुंडाकलां में फर्जी टीसी के आधार पर महिला को शिक्षित दर्शाकर राशन डिपो का प्रस्ताव कराने का मामला सामने आया है। टीसी पर खंड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए। कोर्ट के आदेश पर महिला ग्राम प्रधान, प्रधान पति, डिपो धारक एवं उसके पति और फर्जी टीसी जारी करने वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुंडाकलां निवासी शिकायतकर्ता मोहम्मद अकबर पुत्र मकसूद ने कोतवाली नकुड़ में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव की राशन की दुकान निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद उक्त दुकान को हथियाने के लिए गांव निवासी महिला बिलकिस बेगम और उसके पति इरशाद ने सहारनपुर के जनकपुरी स्थित मोहल्ला सुक्खुपुरा बेरीबाग के डीआरपी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक नत्थू सिंह से कक्षा पांच की फर्जी टीसी प्राप्त कर ली। आरोप है कि महिला ग्राम प्रधान शमीम ने लालच के चलते बिलकिस को शिक्षित दर्शाकर उक्त टीसी के आधार पर बिलकिस के हक में डिपो का प्रस्ताव पास कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बिलकिस मूल रूप से तहसील बेहट के गांव इनौली की निवासी है। टीसी में कक्षा पांच से पूर्व कहा पढ़ाई की गई इसका भी उल्लेख नहीं किया गया है। आरोप है कि खंड विकास अधिकारी से सत्यापन कराने पर उनके हस्ताक्षर भी फर्जी साबित हुए। उसने जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों डिपो धारक बिलकिस, उसके पति इरशाद, ग्राम प्रधान शमीम और उसके पति गुलफाम के साथ ही फर्जी टीसी जारी करने के आरोपी प्रधानाचार्य नत्थू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सत्यापन में खंड शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर भी निकले फर्जी
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें