फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से युवक ने कुएं में कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोंच। कैलिया क्षेत्र के सामी गांव में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर पत्नी से वाद विवाद बताया जा रहा है। इसी के चलते उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार कैलिया के सामी गांव निवासी ओमप्रकाश (42) पुत्र किशोरीलाल ने गुरुवार देर शाम घर के समीप स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव उतरता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और कुएं में तैर रहे शव को बाहर निकाला और शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर ओमप्रकाश यह कहकर घर से निकला था कि वह बाजार जा रहा है। एक घंटे बाद आ जाएगा, लेकिन काफी देर बाद नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई।
विज्ञापन


पास पड़ोस के अलावा रिश्तेदारों के यहां भी फोन कर जानकारी ली गई, पर कहीं पर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि युवक का पत्नी सरोज से दो दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसी से नाराज होकर उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

-सामी गांव का मामला, पत्नी से बताया जा रहा विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें