फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गए परिवार के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शादी समारोह में गए परिवार के मकान में घुसकर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। मोहल्ला महाजनान निवासी फैजान का परिवार रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहारनपुर रिश्तेदारी में गया था। फैजान अपनी पान की दुकान पर था। रात 10 बजे जब वह दुकान से घर पहुंचा तो मकान के अंदर कमरे के दरवाजे की बराबर में लगी जाली टूटी हुई थी। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली हुई थी। बकौल फैजान अलमारी में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पीड़ित के पुत्र राजा की तरफ से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें