फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 15 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। एटीएम कार्ड बदलकर हैकर ने एक युवक के खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सलमान पुत्र इरफान ने बताया कि वह 24 मार्च को देवबंद रोड स्थित एक बैंक के एटीएम कक्ष से रुपये निकालने गया था। सलमान ने एटीएम से रकम निकालने का प्रयास किया लेकिन एटीएम से रुपये नही निकले। आरोप है कि इसी बीच उसके पीछे खडे़ एक युवक ने उसका एटीएम कार्ड लेकर अपने कार्ड से बदल लिया। कुछ देर बाद जब सलमान के मोबाइल पर 15 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया तो उसके पांव तले की जमीन खिसक गई। रकम निकलने के बाद सलमान को उसका एटीएम कार्ड बदलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें