नागल। थाना क्षेत्र के गांव आमकी दीपचंदपुर निवासी सुमित पुत्र पवन कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मेन बाजार में एक दुकान पर नौकरी करता है। रविवार की शाम उसने दुकान पर बाइक खड़ी की थी। रात आठ बजे जब उसने दुकान के सामने देखा तो वहां से बाइक चोरी हो चुकी थी। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद कराने की मांग की है।