फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गला दबाकर मारा, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के जंगल में पांच दिन पहले मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया। पोर्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की गला दबाकर हत्या की
विज्ञापन

खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के जंगल में गौरीपुर-नौराजपुर मार्ग पर आईटीआई संस्थान के पास 26 दिसंबर को युवक का शव मिला । शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की गला दबाकर हत्या की। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर लिया। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र में सात शव मिले हैं। औद्योगिक क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव जलाया। कलक्ट्रेट की ज्ञान वाटिका में व्यक्ति की हत्या कर शव फेंका। सूजरा रेलवे हाल्ट पर युवक की गर्दन रेत कर हत्या की। इसके अलावा भी कई शव मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी शव की पहचान नहीं हुई। बदमाश हत्या कर शव को कोतवाली क्षेत्र में फेंक कर फरार हो जाते हैं और पुलिस देखती रहती है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक की पहचान नहीं हुई है। हत्या की धारा में मुकदमे को तरमीम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें