फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खींचकर अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने ग्राम ढायकी के तीन युवकों पर उसकी बहन के मोबाइल से फोटो खींचने के बाद उसमें फेरबदल कर अश्लील बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवक का कहना है कि उसकी बहन से ग्राम ढायकी निवासी पोंटी, विनय एवं एक अन्य युवक ने चुपचाप उसकी बहन की कुछ फोटो ले लीं। उसके बाद उन फोटो के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें अश्लील बना दिया। ये फोटो उसकी बहन को दिखाकर आरोपी अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसे फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। जिस कारण उसकी बहन ने घर से निकलना भी बंद कर दिया है। आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। इस मामले में युवक ने पोंटी और विनय को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें