फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दहेज की खातिर एक विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। ससुरालियों ने गला घोंटकर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया तो पति ने उसके साथ कुकर्म किया। महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र निवासी विवाहिता के मुताबिक उसकी शादी बेहट क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। विवाहिता का आरोप है कि ससुरालिए दहेज में एक लाख रुपये, कार, सोने के जेवरात मायके से लाकर देने की मांग करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पिछले दिनों ससुरालियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि पति उसके साथ कुकर्म करता रहा। एक दिन ससुरालियों ने मारपीट कर बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया है। तब से वह अपने मायके में रह रही है। विवाहिता ने एसपी देहात से मामले की शिकायत की। एसपी देहात के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात विद्या सागर ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें