दो पक्षों में चले लाठी डंडे, ग्राम प्रधान घायल
बेहट। खुर्रमपुर गांव में सीसी सड़क बनने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें ग्राम प्रधान भी घायल हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में रविवार को ग्राम पंचायत निधि से मैन रोड से सुलेखचंद चौहान के मकान तक सीसी सड़क और नाले का निर्माण कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान सुखपाल काम्बोज ने बताया, कि गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने मकान सामने हो रहे सड़क निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है, कि उन्होंने ऐसा करने रोका तो उन पर हमला किया गया, जिमसें उन्हें चोट आई है। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है, कि उन पर हमला करने आरोप गलत है, वें अपने मकान के गेट के आगे स्लेप ड़ाल रहे थे, जिसका ग्राम प्रधान और उनके पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई। पुलिस ने एक पक्ष के पिता पुत्र को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह का कहना है, कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।