होमगार्ड पर हमले के आरोपी सिपाही पर एफआईआर
तीतरों। होमगार्ड के साथ मारपीट कर घायल करने वाले सिपाही को आरोपित कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीतरों थाना में तैनात होमगार्ड सेठपाल और सिपाही ज्ञानबीर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। होमगार्ड को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंगोह और तीतरों में तैनात होमगार्डों ने सीओ से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने रात में आरोपी सिपाही की डाक्टरी नहीं कराई। जबकि आरोपी सिपाही नशे में था। सीओ गंगोह राजेंद्र सिंह ने इस मामले में बताया कि सिपाही के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी होमगार्ड ड्यूटी पर लौट गए। ब्यूरो