फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चुराया
विज्ञापन

सरसावा। चोरों ने अंबाला रोड पर स्थित विष्णुधाम मंदिर में लगातार दूसरे दिन दानपात्र का ताला तोड़कर पुलिस को चुनौती दी।
अंबाला रोड पर ग्राम गोविंदपुर के पास यह शक्तिपीठ वैष्णोधाम मंदिर है। मंदिर के सेवक प्रपन्नाचार्य संजय जी महाराज ने सरसावा थाने में दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने गत रात्री मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चोरी कर लिया। जब रात में खटपट की आवाजें सुनकर उन्होंने पास ही सो रहे अन्य भक्तों को उठाया और कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया तो चोरो ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने डायल 100 पुलिस को फोन किया। कुछ ही देर बाद पहुंची पुलिस ने जब उन्हें बाहर निकाला तो उन्होंने पुलिस के साथ चोरो को खोजने का प्रयास किया। प्रपन्नाचार्य संजय ने बताया कि मंदिर के पीछे स्थित एक खेत में दोनों दानपात्र खुले हुए मिले। इसमें से धनराशि गायब थी। मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व भी एक दानपात्र गायब हो गया था जो आज तक नहीं मिला। उसमें भी हजारों रुपये की धनराशि थी। सरसावा थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने कहा कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें