सहारनपुर। जिला अस्पताल में एक चिकित्सक द्वारा नर्स को थप्पड़ जड़ने के मामले में राजकीय नर्सेज संघ आंदोलन के मूड में है। संघ की मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर घटना से अवगत कराया है। साथी चिकित्सक के विरुद्घ कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।
मंडलाध्यक्ष सुनैना आलम ने कहा क िचिकित्सक और नर्स सरकार के मुलाजिम हैं। किसी को भी किसी को अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं है। चिकित्सक की हरकत के बाद से नर्स बेहद अपमानित महसूस कर रही है, जिसकी वजह से डिप्रेशन में है। बताया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगी। सीएमएस को भी शिकायत की गई है। यदि 25 नवंबर तक कोई कार्रवाई नहीं होती है तो संघ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय करेगा। किसी भी साथी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अमरजीत कौर समेत अनेक नर्स मौजूद रहीं।
---------------------
मैंने मामले की जांच कराई है। जिसमें चिकित्सक द्वारा नर्स को थप्पड़ जड़ने का आरोप सही नहीं पाए गए हैं। वार्ड में मरीज की एंट्री को लेकर चिकित्सक ने नर्स को केवल डांट लगाई थी, जिस पर नर्स ने माफी भी मांग ली थी। बेवजह बात को बढ़ाया जा रहा है।
डॉ. सत्य सिंह, सीएमएस।