बदमाशों ने दंपति से 50 हजार लूटे
नानौता (सहारनपुर)।। थाना रामपुर मनिहारान के मोहल्ला महल निवासी इरफान पुत्र नसीमुद्दीन ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपनी पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए मुज्जफ्फरनगर लेकर जा रहा था। नानौता से निकलकर पूर्वी यमुना नहर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए उनसे 50 हजार रुपये और अन्य जरूरी कागजात छीन लिए। विरोध करने पर उन्होंने दोनों की पिटाई कर दी, जिसमें वह घायल हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने 100 डायल पर फोन कर मामले की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर उनकी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।