फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बांधकर पिटाई का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुरा में युवक को पिलर से बांधकर पिटाई करने के मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में यह भी मालूम चला है कि युवक को डंडे से पीटने वाला उसका पिता है।
विज्ञापन

रविवार को युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गांव ताजपुरा में युवक को पिलर से बांधकर डंडे से पीटा जा रहा था। मोबाइल से वीडियो बनाने में गांव की युवती का फोटो इस्तेमाल करने पर युवक को यह सजा दी गई थी। मामला दो दिन पूर्व का था, जिसमें ग्रामीणों की पंचायत होने के बाद युवक को पिलर से बांधकर पीटा गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।
वहीं, एसएसपी दिनेश कुमार ने बेहट कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। इसके बाद बेहट कोतवाली पुलिस ने गांव ताजपुरा के दो लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। मालूम चला कि युवक की पिटाई करने वाला उसका पिता ही है, जो युवक की हरकत पर आहत होकर उसकी पिटाई कर रहा था। बेहट कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। युवक को पीटने वालों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें