फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने आश्रम में धावा बोल महात्मा से सोने का कड़ा और नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। रविवार की रात चिलकाना थाने के गांव सौधेबांस में यमुना नदी के घाट पर बने आश्रम पर छह बदमाशों ने धावा बोल कर महात्मा से सोने का कड़ा तथा चांदी की दो चिलम, अंगूठी सहित 22 हजार की नगदी लूट ली। रविवार की रात 12 बजे छह बदमाश गांव सौधेबांस के पास बने आश्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने आश्रम में मौजूद दो महात्माओं तथा दो अन्य व्यक्तियों को हथियारों के बल पर आतंकित करके एक कक्ष में बंद कर दिया। बदमाशों ने आश्रम में रखे 22 हजार रुपये अपने कब्जे में कर लिए। बदमाशों ने बाबा हीरानाथ के हाथ में पहना सोने का कड़ा, दो चांदी की अंगूठी तथा दो चांदी की चिलम भी लूट ली। बदमाश जाते समय महात्माओं तथा वहां मौजूद दो अन्य व्यक्तियों को चुप रहने की धमकी देते हुए चले गए। बदमाश करीब आधा घंटा तक आश्रम में रहे। आश्रम के मुख्य महात्मा बाबा हीरानाथ ने थाने में तहरीर देकर आश्रम में हुई डकैती की जानकारी दी। डकैती की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा महात्मा से पूरी जानकारी प्राप्त की। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आश्रम में हुई वारदात की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है तभी सत्यता का पता चल पाएगा। नए थाना प्रभारी के चार्ज लेते ही बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
विज्ञापन

ये था बदमाशों का हुलिया
महात्मा के अनुसार बदमाशों की संख्या छह थी। वे हरियाणवी भाषा बोल रहे थे। उम्र बीस से 25 साल के बीच थी। सभी बदमाशों ने पेंट शर्ट पहन रखी थी। उनके पास तमंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें