फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती का चावल लेकर फरार हुए चालक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने चावलों से लदे दस टायरा ट्रक समेत दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ कर षड्यंत्र का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। बरामद चावल की कीमत साढ़े तीन लाख से ज्यादा बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में सीओ राजेंद्र सिंह ने षड्यंत्र का खुलासा करते हुए मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि न्यू आगरा-देहरादून-शामली रोडलाइंस ट्रांसपोर्ट से कुरुक्षेत्र ले जाया जा रहा था। चावल फिरोजाबाद के अनाज व्यापारी अंकित गुप्ता पुत्र रामनिवास गुप्ता द्वारा कुरुक्षेत्र भेजा गया था। मगर ट्रक चालक ने साजिश में एक अन्य व्यक्ति को शामिल कर माल हड़पने की योजना बनाई। माल समय पर निर्धारित स्थल पर न पहुंचने पर व्यापारी को चिंता हुई और उसने तलाश प्रारंभ करते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच कोतवाली निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ 160 क्विंटल चावल के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी की निशानदेही पर दस टायरा ट्रक को मछरौली गांव के प्राइमरी स्कूल के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ में एक आरोपी पदम ने बताया कि फिरोजाबाद से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से लाये गये 220 कुंतल चावल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ले जाने के बजाय उसे रास्ते से गायब करने का षड्यंत्र रचा। ताकि ट्रक की टूटी किश्त व वह कर्ज उतारा जा सके। अपनी परेशानी उसने दूसरे साथी चालक सुरेश को बताई और पांच लाख कीमत के इस चावल को कहीं बेचकर ट्रक को बदमाशों द्वारा लूटे जाने और खाली ट्रक को चैसाना मार्ग पर छोड़ कर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की योजना बनाई। प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला बुद्धु गढ़ निवासी सुरेश पुत्र करतारा व झाड़वन निवासी पदम पुत्र जगदीश का चालान कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार, एसआई सतवीर सिंह अत्री, एसआई प्रवीण कुमार, कांस्टेबिल राजीव कुमार, बसन्नी, बृजेश कुमार व राजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें