फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने नकुड़ के एक गांव निवासी युवक पर चार साथियों सहित बाइक से गिराकर गन्ने के खेत में खींचने के प्रयास करने तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार की दोपहर वह अपने गांव से बुलेट बाइक पर नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी सहेली के घर मिलने जा रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही वह नकुड़-सरसावा रोड पर स्थित सहेली के गांव के समीप पहुंची तो बाइक से पीछा कर रहे एक युवक ने उसे रास्ते में रोककर बाइक से नीचे गिरा दिया तथा फोन कर अपने अन्य चार साथियों को भी वहां बुला लिया। पीड़िता ने बताया कि बाइक से नीचे गिरने पर उसे चोट आयी है। आरोप है कि पांचों युवकों ने जबरन उसे गन्ने के एक खेत में खींचने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसके शोर मचाने पर कुछ राहगीर इकट्ठा हो गए, जिन्होंने आरोपी युवकों को पहचान लिया। पीड़िता ने बताया कि भीड़ बढ़ती देख आरोपी युवक वहां से धमकी देते हुए भाग गये। इसके बाद उसने फोन से घटना की सूचना अपने चाचा व अन्य परिचितों को दी। पीड़ित छात्रा ने देर शाम परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पांच युवकों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि वह मोहर्रम के जुलूस में व्यस्त हैं। उनके पास लड़की के किसी परिजन का फोन आया था। मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक कोतवाली में दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ लगी थी तथा कुछ जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें