फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी का भंडाफोड़, गोमांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर गांव गंदेवड़ा में छापेमारी कर एक घर से गोकशी कर रहे गोकश को धर दबोचा। जबकि उसके तीन साथी फरार होने में सफल रहे। मौके से 70 किलो गोमांस, कटान को बांधा गया बछड़ा और दो बाइक बरामद की गई है। चारों गोकशों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन

दरोगा कंवर पाल सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे वे कसबे में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की पास के गांव गंदेवड़ा में गोकशी करके गोमांस को बेचा जा रहा है। वे टीम सहित गांव में भूरा पुत्र बुद्धु के घर पहुंचे और छापेमारी की। भूरा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया लेकिन उसका बेटा सावेज, नदीम एवं शाहरुख पुत्रगण छोटा निवासी गंदेवड़ा मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 70 किलो गोमांस, गोवंश कटान के उपकरण, कटान को बांधा गया एक बछड़ा और दो बाइक भी बरामद हुई। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त चारों गोकशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामद मांस का पशु चिकित्सक सुभाष मलिक से परीक्षण कराया तो उसकी गोमांस होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें