बाइक सवार नकाबपोशों ने किया छात्रा पर हमला
नागल (सहारनपुर)। रेलवे रोड पर सोमवार सुबह स्कूल जाती एक छात्रा को दो नकाबपोश बाइक सवारों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
कस्बा निवासी एक छात्रा रेलवे रोड पर शांति निकेतन इंटर कालेज में कक्षा आठ की छात्रा है। सुबह करीब 7.30 जब वह स्कूल जा रही थी तो सोमवाल नर्सिंग अस्पताल के निकट बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना क बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल छात्रा को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।